रामनगर कोतवाली में आयोजित बारहवाफत की बैठक।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ईद मिलाद उन नबी के मद्देनजर रामनगर प्रशासन, पुलिस और मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारियों की शनिवार को कोतवाली में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष जुलूस ए मोहम्मरी नहीं निकाला जाएगा। मस्जिदों और घरों पर रोशनी कर मिलाद और फातिहा पढ़ी जाएगी। बैठक एसडीएम विजयनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में की गई। यहां पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी, एलआईयू दरोगा हाजी शकील अहमद, मोहर्रम कमेटी के सदर मोहम्मद शमी, सचिव मोबिन सैफी, डॉक्टर ताहिर, कारी फुरकान, ताहिर हुसैन, नजाकत अली, जुल्फिकार अली आदि मौजूद रहे।