फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठंड में बढ़ रही रक्तचाप के मरीजों की दिक्कतें

Tue, 10 Dec 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में सोमवार को बर्फबारी के बाद शहर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इससे रक्तचाप के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। रक्तचाप की समस्या वाले मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि जाड़े में रक्त गाढ़ा होने और नसों में सिकुड़न के चलते बीपी के मरीजों को दिक्कत होने लगती हैं।
विज्ञापन

दिक्कतें बढ़ने पर हृदयाघात भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि ठंड में रक्तचाप के मरीजों को लगातार सही समय पर दवा का सेवन करना चाहिए। साथ ही ठंड में निकलने से बचने के साथ ही धूप सेंकनी चाहिए। ठंडे पानी और ठंडे खाने के सेवन बचना चाहिए। दिक्कत होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। इधर, पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में ठंड से बचाने के लिए मरीजों को अतिरिक्त कंबल दिए जा रहे हैं। साथ ही वार्ड को गर्म करने के लिए बेड के अनुसार हीटर जलाए जा रहे हैं। संवाद

मौसम की रुत बदली, पुरवाई चली तो ठंड भी बढ़ी
हल्द्वानी। शहर में देर रात से ही बादल छाने लगे थे। सुबह के समय हुई बूंदाबांदी के बाद शाम को चलीं सर्द हवाओं से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद दिन भर 9.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। शाम को ठिठुरन बढ़ने पर कई लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों के आगे अलाव जलाए। सोमवार को अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें