कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति का 53वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष कमल जंतवाल की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिला कोआपरेटिव बैंक को सिमति के भवन में स्थानांतरित करने और तहसील कालाढूंगी के सभी किसानों को आपदा से हुए फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की।
किसान नेता गुलाब राय और उत्तम राम ने किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ किसान गुलाब सिंह और लक्ष्मीदत्त पांडे को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रबंध निदेशक हेम चंद्र तिवारी, एडीसीओ अमर सिंह कुंजवाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी बबली त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश सचिव दीप सती, संचालक मण्डल सदस्य जसविंदर सिंह, बहादुर सिंह, किरन बधानी आदि थे।