फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर से शहर के बाहर होंगे निजी बस अड्डे

विज्ञापन
रामनगर के एसडीएम के नेतृत्व में टीम बस ऑपरेटरों के साथ जगह चिन्हिकरण करती हुई। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को निजी बस अड्डों की जगह को चिह्नित कर दिया है। निजी बस संचालकों को छह दिसंबर तक समय दिया गया है कि वह अपनी व्यवस्था पूर्ण कर लें। छह दिसंबर के बाद शहर के अंदर निजी बस अड्डे नहीं चलेंगे। वहीं ऑटो वालों को भी शहर से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, एआरटीओ विमल पांडेय, कोतवाल रवि कुमार सैनी की संयुक्त टीम ने निजी बस संचालकों के साथ जगह का चयन किया। मुरादाबाद-काशीपुर को जाने वाली बसें ट्रक यूनियन के पास तेलीपुरा रोड से संचालित होंगी। पहाड़ को जाने वाली बसों का संचालन लोनिवि कार्यालय के पास से होगा।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। ऑटो वालों को भी शहर के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा और सभी को रूट के हिसाब से संचालित किया जाएगा। साथ ही रामनगर से टांडा, पीरूमदारा आदि जगहों को जाने वाली सवारी टेंपो भी तेलीपुरा रोड से संचालित होंगे। गर्जिया, ढिकुली आदि जगहों को जाने वाले टेंपो भी लोनिवि कार्यालय के पास से जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि इससे मुख्य बाजार और रानीखेत रोड पर जाम से निजात मिल सकेगी। बस ऑपरेटरों को एक सप्ताह का समय दे दिया है यानी आगामी छह दिसंबर से निजी बसें नई व्यवस्था के लिए तहत संचालित होगी।
विज्ञापन

जगह चिह्नित करने गए थे, मिला अवैध निर्माण
रामनगर। काशीपुर-मुरादाबाद बस अड्डे के लिए तेलीपुरा रोड पर जगह चिह्नित करने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची। तेलीपुरा रोड पर सिंचाई नहर में अवैध निर्माण मिला। एसडीएम ने तत्काल अवैध निर्माण को रुकवाया और अवैध निर्माण करने के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच के आदेश दिए। अधिशासी अभियंता केसी उनियाल ने बताया कि निर्माण की अनुमति विभाग द्वारा दी गई थी, लेकिन वह नियम विरुद्ध निर्माण कर रहा था। इस पर उसे नोटिस दे दिया गया है। इस दौरान एआरटीओ विमल पांडे, कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसएसआई जयपाल चौहान, राजस्व उप निरीक्षक तारा घिल्डियाल, रणवीर चौहान आदि लोग मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें