फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह चंडीगढ़ से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर हल्द्वानी लौट रहे थे। सुबह उनका वाहन कठघरिया के पास एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर से वाहन के अंदर लगे एयर बैलून खुल गए थे। इस कारण ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई लेकिन पीछे बैठे डॉ. नौटियाल को हल्की चोट आइ है। वह प्राथमिक उपचार के लिए एसटीएच में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि एसटीएच में वह जहां पर गए, वहां पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। बाद में उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया, इसके बाद घर चले गए। डॉ. नौटियाल ने बताया कि संभवत: ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसके चलते यह हादसा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें