फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंदिर में पुजारी भी देंगे वनाग्नि रोकने का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जंगलों की आग रोकने के लिए इस बार वन विभाग ने जागरूकता के लिए अनूठी पहल शुरू की है। विभाग क्षेत्र के मंदिरों में जाकर पुजारियों को अपने अभियान में शामिल करेगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी और चंपावत क्षेत्र के सुदूर बसे गांवों तक जाकर वनाग्नि से बचाने के लिए वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। इन दोनों जिलों के समतल और पहाड़ पर सौ से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनमें कालीचौर मंदिर, सूर्या देवी मंदिर, ब्यान घूरा मंदिर, पूर्णागिरी मंदिर आदि प्रमुख हैं। इन मंदिरों पर हजारों लोगों की आस्था है और हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैंं। इसलिए पुजारियों को वन विभाग ने शामिल किया है।
इन मंदिरों के पुजारियों से वार्ता कर उन्हें तैयार कर लिया गया है। पुजारी मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद भी देंगे और वनाग्नि रोकने के तरीके भी संक्षेप में बताएंगे। मंदिरों में जागरूकता के पोस्टर भी लगेंगे। हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जंगलों में आग लगने में सबसे बड़ा कारक मानव जनित ही है। ऐसे में इस बार लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंदिरों और पुजारियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें