फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने तैयारी

Thu, 26 Nov 2015 01:37 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों को झीलों की खूबसूरती निहारने के लिए सड़क मार्ग से पहुंचना होता है। पर कुमाऊं मंडल विकास निगम ने नैनी झील समेत सभी महत्वपूर्ण झीलों के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर की सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह हेलीकाप्टर हल्द्वानी से उड़ेगा और 30 मिनट में सभी झीलों को दिखाकर वापस छोड़ देगा। कुमाऊं के दूसरी जगहों के लिए भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


 कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पर्यटन, रोमांच को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। इसमें हेलीकाप्टर से नैनी झील, नौकुचियाताल, भीमताल आदि को दिखाते हुए आधा घंटे में हल्द्वानी वापस पर्यटक पहुंच जाएंगे। इसमें करीब 4000 हजार रुपये खर्च होंगे। इस ट्रिप को केएमवीएन ने फाइनल कर दिया है। अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आयी, तो दिसंबर से  सेवा शुरू हो सकती है।

इसके अलावा हल्द्वानी से मुनस्यारी, चौकोड़ी आदि जगहों को भी दर्शन के लिए ले जाने पर बातचीत हुई है।इसमें एक अनुमान से करीब 10 हजार का खर्चा आयेगा। केएमवीएन जीएम टीएस मर्तोलिया कहते हैं कि पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


 जिसके क्रम में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की योजना बनी है। प्रारंभिक तौर पर एफटीआई के मैदान से यह सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। हेलीकाप्टर सेवा सप्ताह में केवल दो दिन शनिवार और रविवार को ही संचालित होगी। इसमें बुकिंग के लिए काउंटर सरस मार्केट, काठगोदाम स्थित टीआरसी आदि जगहों पर बनाया जा सकता है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें