फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इज्जतनगर मंडल के सात ट्रैक पर लाइन दोहरीकरण की तैयारी तेज

Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर मंडल के सात महत्वपूर्ण रेलखंडों के दोहरीकरण के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी दी है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। यह कदम रेल सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

रेलवे की दोहरीकरण योजना में भोजीपुरा-पीलीभीत-मैलानी, कासगंज-मथुरा, कानपुर अनवरगंज-कासगंज, भोजीपुरा-काठगोदाम, रामपुर-लालकुआं और काठगोदाम-लालकुआं सहित कुल सात रेलखंड शामिल हैं। परियोजना पूरी होने पर ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ संचालन अधिक समयबद्ध होगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाएं मिल सकेंगी।

रेल सेवाओं में सुधार होगा
रेल अधिकारियों के अनुसार, इज्जतनगर मंडल में कई प्रमुख रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। दोहरीकरण से बढ़ते रेल यातायात का दबाव कम होगा और परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इज्जतनगर मंडल में 1050 किलोमीटर का क्षेत्र है जहां अब तक सिंगल लाइन पर ट्रेनें चलती हैं। दोहरीकरण परियोजना से रेल यात्रा में सभी प्रकार की सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें