हल्द्वानी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में जिले के करीब 56 स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद स्कूलों में कमजोर बच्चों के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
सीबीएसई के 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल और 10वीं के छात्र-छात्राओं के एग्जाम 17 फरवरी से सात मार्च तक होने हैं। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने बताया एक जनवरी से 14 फरवरी तक प्रेक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट होंगे। प्री बोर्ड के बाद कमजोर बच्चों की काउंसलिंग कराई जाती है और ऐसे बच्चों को फिर अलग से विशेष तैयारी कराई जाती है ताकि बोर्ड परीक्षा में उनका रिजल्ट अच्छा रहे।
-
सीबीएसई की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं जो दिसंबर तक चलेंगी। कुछ स्कूल दो तो कुछ तीन बार प्री बोर्ड परीक्षाएं कराते हैं। बोर्ड परीक्षा की तिथि भी घोषित हो चुकी है। संबद्ध स्कूल तैयारियां करा रहे हैं। - मंजु जोशी, जिला समन्वयक,सीबीएसई