फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाबा के जयकारों के साथ मालपुए का प्रसाद बनना शुरू

Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ शुक्रवार से कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के लिए मालपुए का महाप्रसाद बनना शुरू हो गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ दूर-दराज शहरों से आए बाबा के सेवादारों की ओर से मालपुए बनाए जा रहे हैं। मालपुए का महाप्रसाद 15 जून तक लगातार बनाया जाएगा। कैंची धाम में स्थापना दिवस के लिए मंदिर को मालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन




15 जून को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर एक महीने पहले से मंदिर में लगातार अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। मंदिर में 14 जून तक हनुमान चालीसा का पाठ जारी रहेगा। शुक्रवार को भी बाबा के भक्त मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।
मंदिर में 500 से अधिक सेवादार जुटे
कैंची धाम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, मुंबई, हल्द्वानी, रुद्रपुर, देहरादून समेत अन्य शहरों से 500 से अधिक सेवादार स्थापना दिवस पर अपनी सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। कोई मालपुए के प्रसाद तो कोई मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं। इधर स्थापना दिवस के लिए मंदिर के ऊपर और नीचे दो जगह श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल के लिए स्टैंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कोट

स्थापना दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की उम्मीद है जिसे लेकर मंदिर समिति पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

- आलोक चोपड़ा, सचिव मंदिर समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें