रामनगर में एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन देते धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के सदस्यों ने रामनगर में धनगढ़ी पुल निर्माण को लेकर जन संपर्क किया। पांच नवंबर को धनगढ़ी नाले पर एक दिवसीय धरना देकर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
स्यादे अल्मोड़ा के धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा के नेतृत्व में पदाधिकारी शुक्रवार को रामनगर पहुंचे। उन्होंने रामनगर में विधायक, चेयरमैन, एसडीएम, कोतवाल के अलावा जेएमयू, केएमयू, आदर्श मोटर सहित ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से आगामी पांच नवंबर को पूर्ण रूप से चक्का जाम करने और धनगढ़ी नाले पर एक दिवसीय धरना देने का आग्रह किया।
एसडीएम, कोतवाल से ज्ञापन देकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी।
समिति के सचिव विजय उनियाल ने बताया कि धनगढ़ी नाले पर पुल नहीं बनने से लोगों को बरसात में परेशानी उठानी पड़ती है।
इस दौरान राजेश नेगी, इंदर सिंह, आनंद सिंह रमोला, बलवंत सिंह, भूपाल सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।