नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी सौम्या अग्निहोत्री और प्रीति डोभाल को विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली नई दिल्ली की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। दोनों शोधार्थियों को छात्रवृत्ति के तौर पर दो वर्ष के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपया दिया जाएगा। इस संबंध में सूचना संस्थान के निदेशक डॉ.महेश अरोरा ने पत्र जारी कर दिया है। वर्तमान में सौम्या और प्रीति वनस्पति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सुषमा टम्टा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। सौम्या अग्निहोत्री ट्रेड एंड मैनेजमेंट ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिनल प्लांट इन सम रिजन ऑफ पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट और प्रीति डोभाल वेल्यू चेन एनालाइसिस ऑफ मैटेरियल यूज्ड इन सोया रिगपा ट्रेडिशनल सिस्टम पर शोध कार्य कर रही हैं। निदेशक प्रो.एलएम जोशी, शोध निर्देशक प्रो.ललित तिवारी, संयुक्त निदेशक शोध डॉ.आशीष तिवारी, डॉ.महेश आर्य, संकायाध्यक्ष प्रो.सुरेश चंद सती, प्रो.वाईएस रावत ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।