फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: शादी के बाद खुला आपराधिक रिकॉर्ड...फिर शुरू हुआ दहेज का तांडव, गर्भवती महिला को दी कीटनाशक; केस दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 12:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बनभूलपुरा के आजाद नगर निवासी महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गर्भवती को तीन तलाक के लिए धमकाने के साथ कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा के आजाद नगर निवासी महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गर्भवती को तीन तलाक के लिए धमकाने के साथ कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

लाइन नंबर चार की रहने वाली बशीरत जहां ने बनभूलपुरा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि जून 2024 में उसका निकाह जुनैद खान निवासी दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति के नशा करने से वह परेशान थी। शादी के बाद जुनैद के आपराधिक प्रवृत्ति के होने का पता चला। शादी के बाद से पति, ससुर, सास, दो ननद, बहनोई और जेठ कम दहेज का ताना मारते थे। ससुरालियों की ओर से कार की मांग की जा रही थी। इसके लिए खाना भी नहीं दिया जाता था।

विज्ञापन


वह गर्भवती है और 10 सितंबर को पति ने खर्च उठाने से इन्कार कर दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई। फिर 16 सितंबर को दो लाख रुपये मांगे गए। जब मना किया तो तीन तलाक की धमकी दी। इस पर बशीरत ससुराल चली गई। आरोप है कि वहां उसे पीटा गया और कीटनाशक पिलाने का प्रयास हुआ। पुलिस में शिकायत करने पर मायके भेज दिया गया।

बनभूलपुरा के एसओ सुशील जोशी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद पति जुनैद, ससुर नयाब खान, सास रफतजहां के अलावा जुनैद की बहन सुमायला और बहनोई आदिल के साथ ही दूसरी बहन इरम और बड़े भाई रूमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें