फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का जताया शक

विज्ञापन
मनीशा की फाइल फोटो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी मनीषा शर्मा (35) का विवाह 13 वर्ष पूर्व ग्राम टांडा निवासी सूरज शर्मा के साथ हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मनीषा ने अपने कमरे में जाकर कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर सूरज शर्मा और अन्य परिजनों ने मनीषा को फंदे से उतारा और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मनीषा पांच महीने की गर्भवती थी और उसका एक पुत्र और दो पुत्री हैं। इधर, मृतका के भाई ने बहन के ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणाें का पता चलेगा। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें