गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे के किनारे जौरासी के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेपर्ड कैट (जंगली बिल्ली) मृत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने खैरना चौकी पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने उत्तरी गोला रेंज के वन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उत्तरी गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि लेपर्ड कैट के शव को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। संवाद
शहर की पंपापुरी क्षेत्र में बाघ दिखने से दहशत
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों के लिए जंजाल बन रही है। हाथीडंगर और नगर क्षेत्र के पंपापुरी कॉलोनी में बाघ की आवाजाही से लोगों में दहशत है।
पंपापुरी लोक कल्याण समिति अध्यक्ष के गणेश रावत ने रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांत नायक से मुलाकात कर क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस पर डीएफओ ने बताया कि पंपापुरी क्षेत्र में कैमरे लगाकर वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाएगी। लोगों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को गश्त करने और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में कॉलोनी में बाघ ने एक गाय का किया है। संवाद