फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक नहीं मिली तो गर्भवती पत्नी को दिया तलाक

विज्ञापन
dahej.jpg
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। पति ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को ससुराल में आकर तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह छह माह पहले वार्ड संख्या 31 मलिक का बगीचा ट्यूबवेल के पास रहने वाले सद्दाम के साथ हुआ था। उसके पिता ने सामान खरीदने के लिए एक लाख रुपये की नकदी ससुरालियों को दी थी, लेकिन कम दहेज लाने पर पति सद्दाम, ससुर शहादत और सास उसे मारते-पीटते थे। 21 अगस्त की शाम सात बजे वह मायके में थी। उसी समय उसके ससुर और सास मायके आए। उसका पति भी आ गया, जहां सास, ससुर के कहने पर पति ने तीन बार तलाक कहकर उससे संबंध तोड़ दिया। रोकने के बाद भी तीनों चले गए।
महिला का कहना है कि वह पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न और 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकारी संरक्षण विधेयक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक और महिला ने पति पर लगाया आरोप
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक और महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से शिकायत की है। महिला के मुताबिक पति उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, पति की तरफ से मोहल्ले वालों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बनभूलपुरा पुलिस को ज्ञापन सौंपा। मोहल्ले वालों का आरोप है कि मायके वाले पति को झूठा फंसाना चाहते हैं। इसलिए झूठी तहरीर दी गई है। बनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मायके वालों को बुलाया गया था, लेकिन वह जांच के लिए आए नहीं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें