फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने के लिए गर्भवती ने लगाई गुहार, महिला ने वीडियो जारी कर जामा मस्जिद कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक गर्भवती महिला शौचालय शौचालय बनवाने के लिए गुहार लगा रही है। साथ ही कुछ लोगों पर धमकी देने का भी आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

महिला वीडियो में कह रही है कि वह भवाली जामा मस्जिद से बोल रही है और वह आठ माह की गर्भवती है। साथ ही कह रही है कि मस्जिद कमेटी उन्हें शौचालय नहीं बनाने दे रही है और कुछ लोगों पर शौचालय बनाने पर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और जामा मस्जिद कमेटी की होगी। वहीं सायना बेगम के पति मो. असरफ ने बताया कि उनके पुरखों के समय से मस्जिद की देखरेख की जा रही है। वह करीब 1944 से यहां रह रहे हैं। शौचालय नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है।
जामा मस्जिद कमेटी सचिव परवेज खान ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि में कब्जा किया गया है। कमेटी ने पट्टा, लीज, वन भूमि से मिले कागज दिखाने को कहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने कब्रिस्तान के लिए यह भूमि दी है। उसमें कब्जा कर शौचालय बनाने की मांग की जा रही है। कब्रिस्तान की भूमि में शौचालय नहीं बनाया जा सकता। इधर, ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि जामा मस्जिद नगर पालिका क्षेत्र से बाहर है। इसलिए पालिका प्रशासन इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें