फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सोते मिले तीन पीआरडी जवान

Sat, 18 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत ने बृहस्पतिवार रात करीब 11:05 बजे से 11:30 बजे तक को कलक्ट्रेट में अचानक छापामारी की। यहां कोई भी रात्रि ड्यूटी का कर्मचारी नहीं मिला। उन्होंने आवासों में देखा तो ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड बैठे मिले।
विज्ञापन


नजूल सेक्शन में रोशनी देखी तो वहां तीन पीआरडी जवान चप्पल और बनियान पहने सोए मिले। रेगुलर चौकीदार भी वहां नहीं था। वह चौकीदार तहसील के एक कमरे में सोया मिला। उन्होंने बताया कि एक बार कलक्ट्रेट में आग लग चुकी है और एक बार चोरी भी हो चुकी है।

कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के नाजरात को हर 10 दिन में दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पीआरडी जवानों को निकालने और भविष्य में ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को ड्यूटी नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें