फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारगाहे इलाही में मांगी अमन की दुआ

Fri, 30 Jun 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में अकीदत, भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो शनिवार तक चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह से ही जश्न जैसा माहौल रहा। लोगों ने बड़ी तादाद में ईदगाह पहुंचकर सामूहिक नमाज में शिरकत की। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मो. आजम कादरी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कुर्बानी की फजीलत और तरीका बयान किया। सभी से सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ की गई।
मस्जिद बंजारान में मौलाना अब्दुल वासित ने नमाज अदा कराई। इनके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मस्जिद बिलाली में मौलाना मो. आसिम मस्जिद सुनहरी में मुफ्ती निजामुद्दीन, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना कमर अशरफ, लाल मस्जिद में मुफ्ती रिज़वान, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें