फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त विधेयक प्रकरण पर याचिकाकर्ता ने किया प्रतिशपथपत्र दायर

Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल।  हाईकोर्ट णों पर होगी सुनवाई 18 कोने पूर्व में वित्त विधेयक तथा अन्य प्रकरण पर केंद्र को जवाब  दाखिल करने का समय दिया था, जिसके बाद मंगलवार को केंद्र की ओर से अपना  जवाब दाखिल कर दिया गया था। याचिकाकर्ता हरीश रावत और अन्य की ओर से भी शनिवार को अपना प्रतिशपथ पत्र दाखिल कर दिया गया है। सभी मामलों पर सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। पूर्व में कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के एकलपीठ के आदेश को 19 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ दायर याचिका में याचिकाकर्ता हरीश रावत की ओर से पैरवी कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की थी। सिंघवी ने कोर्ट को बताया था कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का मुख्य मुद्दा 18 मार्च को विधानसभा में  विनियोग विधेयक के गिर जाने को बनाया है। पूर्व मेें कोर्ट ने आदेश जारी कर केंद्र को जवाब देने को कहा था। इस  आदेश के क्रम में बीती मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से अपना जवाब दाखिल कर दिया गया था। शनिवार को याचिकाकर्ता हरीश रावत की ओर से केंद्र के जवाब का प्रतिशपथ पत्र दाखिल कर दिया गया है। सभी मामलों पर सुनवाई 18 अप्रैल को  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें