रामनगर। नगर के होटल और रिजॉर्ट में नियमों के पालन की जांच के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रिजॉर्ट पर छापे मारकर दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान दो रिजॉर्ट के चालान की कार्रवाई की गई। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि रामनगर के रिजॉर्ट में मानकों के अनदेखी की शिकायत मिल रही थी। इस पर ढिकुली के कई रिजॉर्ट में पर्यटन विभाग, फायर विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, जीएसटी विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान कंट्री इन में पुलिस वेरिफिकेशन और पर्यटन विभाग के कुछ नियम पूरे नहीं पाए। चिरईया रिजॉर्ट में भी कई मानक अधूरे पाए। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट के चालान काटकर मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।