कालाढूंगी। रसोई गैस के लिए बुकिंग कराने के बाद डीएससी नंबर न आने से उपभोक्ताओं को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण बुधवार को कुछ लोगों को बगैर सिलिंडर के निराश लौटना पड़ा। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक हेमा मेहरा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक है। घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में हैं। बुधवार को 180 लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर दिए गए।