फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोलू मंदिर में धूमधाम से हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 25 Jan 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। ग्राम देवरिया में गोलू देवता के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में रविवार रात को जागर की जाएगी। प्रधान पुजारी पं. कमलेंद्र धानक की देखरेख में चल रहे धार्मिक आयोजन में शनिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सेवादार नीलेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को भैरव देवता, हनुमानजी, माता कालिका के अलावा गणों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पूजा अर्चना पुरोहित बसंत बल्लभ तिवारी ने करवाई। यहां मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिनभर भंडारा चलता रहा। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस मौके पर चंदन पांडे, कैलाश सिंह नेगी, जीवन नेगी, नवल शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजा भंडारी, दिनेश तिवारी, मोहन रौतेला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें