रामनगर। शिक्षा सत्र 2025-26 में होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गई। इसी क्रम में शुक्रवार से बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गईं हैं जोकि 15 फरवरी तक संपन्न कराई जाएगी।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 216121 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 112679 हाईस्कूल जबकि 103442 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के शामिल हैं। इसके लिए प्रदेश में 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 156 संवेदनशील जबकि 6 केंद्र अतिसंवेदनशील शामिल है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की प्रयोगात्मक 16 जनवरी से 15 फरवरी तक सम्पन्न कराई जाएगी। इसके बाद 21 फ़रवरी से 20 मार्च तक बोर्ड की लिखित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। संवाद