फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगा ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बुधवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कसियालेख में धरना-प्रदर्शन किया। पनेरू ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न और बाहरी लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से बिल्डिंग बनाने का आरोप लगाया। कहा कि रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी और भीमताल क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों की ओर से बनाए जा रहे मकान और दुकानों का चालान करने और तोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में प्राधिकरण के लिए नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की ओर से बाहरी लोगों को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों से स्थानीय लोगों को छूट नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान लक्ष्मी बिष्ट, शीतल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें