फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत के लिए समिति ने किया जनसंपर्क

Sun, 05 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुर लच्छी में छह अप्रैल को प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए दमन विरोधी संघर्ष समिति ने शनिवार को जनंसपर्क किया। समिति सदस्यों ने बेरिया, राजपुर, माल्लपुरी, तारपुरी, वीरपुर तारा, छोनपुरी, पीपलसाना, नम्बरदारपुरी, ललपुरी, थारी, ललितपुर, गदरपुर, बन्नाखेड़ा, बाजपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


समिति के कर्म सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव वीरपुर लच्छी में नपत का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है और प्रभात ध्यानी तथा मुनीश कुमार पर जानलेवा हमले के मुख्य साजिशकर्ता ढिल्लन स्टोर क्रेशर स्वामी सोहन सिंह और डीपी सिंह को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। आगे की रणनीति बनाने के लिए ही महापंचायत की जा रही है। जनसंपर्क करने वालों में राम सिंह, करम सिंह, प्रेम सिंह, मदन सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।

माफियाराज खत्म करने के लिए खनन निजी हाथों में देने का विरोध
मुख्यमंत्री द्वारा खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और माफियाराज खत्म करने के लिए खनन कार्य निजी हाथों में देने के बयान का दमन विरोधी संघर्ष समिति के मुनीश कुमार ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस तरह के निर्णय लेती रही तो इससे खनन क्षेत्र में गुंडागर्दी और बढे़गी ही। उन्होंने कहा कि खनन में माफियाराज खत्म करने के लिए जरूरी है कि प्रदेश में लगे सभी निजी स्टोन क्रशरो का राष्ट्रीयकरण कर सरकार उन्हें अधिग्रहित करे। साथ ही क्रशरों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटाकर नदियों के पास खनन जोन बनाकर स्थापित किया जाए। इसके अलावा खनन, विपणन, स्टोर क्रेशर चलाने इत्यादि के कार्य के लिए सरकार अलग से एक विभाग का गठन करे और निजी क्षेत्र को इससे पूरी तरह दूर रखा जाए। इससे ने उपखनिज की चोरी भी रुकेगी और रोजगार में भी वृद्धि होगी। साथ ही हादसों पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन


वकील रहे कार्य से विरत
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और उनके साथी मुनीश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में रोष है। विरोध में वकील शनिवार को कार्य से न्यायिक कार्यों से विरत रहे और सीओ को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने कहा कि मामले में पुलिस सही ढंग से काम नहीं कर रही है और इसके विरोध में वकील छह अप्रैल को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इधर, वकीलों ने बताया कि छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे से सिविल कोर्ट परिसर में बैठक भी बुलाई गई है। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, सचिव चंद्रशेखर नैनवाल, रतन सिंह चौहान, आनंदबल्लभ बिष्ट, जगदीश मासीवाल, सुखदेव सिंह, दीवान गिरी, अरूण कुमार मासीवाल, गिरधर बिष्ट, ललित जोशी, प्रेमचंद्र नैनवाल, मनोज कुमार, संतोष देवरानी, अंकुर गोयल आदि वकील थे।

विभिन्न संगठनों ने जताया रोष
वीरपुर लच्छी गांव में 31 मार्च को राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और पत्रकार मुनीश कुमार पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की। प्रगतिशील महिला एकता मंच की अध्यक्ष शीला शर्मा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महासचिव कमलेश ठेका मजदूर कल्याण समिति मोहान के अध्यक्ष किशन शर्मा, इंकलाबी मजदूर केंद्र के सचिव पंकज के साथ ही ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने पुलिस से मांग की कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें