प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि व अन्य।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय वीरभट्टी में विद्या भारती की कुश्ती, बॉस्केटबाल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में सरस्वती विहार के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। बॉस्केटबाल में सरस्वती विहार ने एसवीएम मुजफ्फरनगर को दो के मुकाबले 12 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल रहे।
शुक्रवार को हुई कुश्ती बालक वर्ग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सती, 82 किग्रा भार वर्ग में यश चौधरी और 125 किग्रा भार वर्ग में आदित्य कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 23 किग्रा भार वर्ग में मेरठ प्रांत से कृतिका, 26 किग्रा भार वर्ग में कृति और 35 किग्रा भार वर्ग में मेरठ की ही पलक शुक्ला ने गोल्ड प्राप्त किया। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में एसवीएम आगरा प्रथम और नैनीताल दूसरे स्थान पर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामकुमार त्यागी, आनंद कुमार, उमेश कुमार शर्मा, अमित, विशाल, विक्रांत, महेंद्र सिंह बिष्ट, अक्षय यादव, रजत, प्रदीप सिंह अधिकारी, दिलीप सिंह बिष्ट, राहुल, पवन कुमार जोशी, डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी आदि रहे।