फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग से लेकर धौलाखेड़ा तक आज सात घंटे गुल रहेगी बिजली

Sat, 17 Oct 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की आधी से अधिक आबादी को शनिवार को सात घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल के शहर और ग्रामीण डिविजन के आठ बिजलीघरों के 46 से अधिक फीडरों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। पिटकुल की ओर से दीपावली के मद्देनजर 132 केवी के बिजलीघरों के मेंटेनेंस के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत टीपीनगर, धौलाखेड़ा, 13 बीघा, हाइडिल गेट, रानीबाग, गौलापार, सुभाषनगर और शीशमहल बिजलीघरों में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह फीडर रहेंगे बंद-
बेलबाबा, खन्ना फार्म, एफटीआई, जज फार्म, देवलचौड़, तल्ली हल्द्वानी, मंडी, सुशीला तिवारी अस्पताल, इको टाउन, बरेली रोड, आजादनगर, रामपुर रोड, बाजार, नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, गांधीनगर, उजालानगर, नई बस्ती, मुखानी, गायत्रीनगर, भुटियाघाट, नवाबी रोड, तिकोनिया, राजपुरा, आवास विकास, कॉलटैक्स, दोनहरिया, वर्ल्ड बैंक, सोयाबीन, इंडस्ट्रीयल, हल्दूचौड़, हाथीलखाल, डूंगरपुर आदि।

बॉक्स-
दानीबंगर समेत दो फीडरों की बिजली रही गुल
हल्द्वानी।
यूपीसीएल टाउन डिविजन की ओर से शुक्रवार को गौलापार के दानीबंगर और सुभाषनगर सब स्टेशन के सेंटपाॅल फीडर की बिजली गुल रही। लाइनों की लॉपिंग-चॉपिंग के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें