Mentally disturbed young man climb on electricity pole
रामनगर। विद्युत वितरण खंड के 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान घासमंडी में बृहस्पतिवार को मरम्मत, सुधार कार्य होगा। इसके लिए दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को घासमंडी विद्युत उपसंस्थान से निकलने वाले 11 केवी मोहान फीडर में रखरखाव, प्रणाली सुधार कार्य होना है। इस कारण ग्राम लदुवा, ढिकुली, मोहान, कुमेरिया में विद्युत आपूर्ति दो घंटे ठप रहेेगी। उन्होंने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि में सहयोग की अपील की है।