गौलापार। इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया के मैदान में बृहस्पतिवार को चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ लाखनमंडी सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश बजेठा ने किया। उद्घाटन मैच इंटर कॉलेज लाखनमंडी और पावर हाउस चोरगलिया के मध्य खेला गया। पावर हाउस चोरगलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 254 रन बनाए। पावर हाउस से मुकेश ने 65 रनों की पारी खेली। जवाब में इंटर कॉलेज चोरगलिया की टीम 127 रनों पर सिमट गई। मुकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर भुवन पोखरिया, गजेंद्र टम्टा, विनोद बजेठा, टीकम देउपा, कैलाश पनेरू, दीपक जोशी, राहुल पानू आदि थे।