फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टेडियम में बिजली गुल, कंप्यूटर में डाटा नहीं हो पाया फीड

Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में दिनभर बिजली गुल रहने से सीएम उदीयमान योजना के तहत ट्रायल का कार्य प्रभावित रहा। स्टेडियम के अंदर कर्मचारी भी अंधेरे में बैठे रहे। कुछ कर्मचारी मोबाइल का फ्लैश जलाकर कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन



मंगलवार को गौलापार स्टेडियम में सीएम खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत बालक वर्ग के ट्रायल में 12 खेलों के लिए 360 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। स्टेडियम में लाइट न होने के कारण कंप्यूटर में खिलाड़ियों का डाटा फीड नहीं हो पाया। ट्रालय के बाद गर्मी से परेशान रहे छात्र-छात्राएं धूप से बचने के लिए कमरों के अंदर बैठे रहे लेकिन बिजली नहीं होने के कारण एसी-पंखे नहीं चल पाए। कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर बाद लाइट आने के बाद खिलाड़ियों का आधा डाटा अपडेट किया गया। इधर, सुभाषनगर एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि स्टेडियम में लाइट जाने की सूचना किसी ने नहीं दी। मामला संज्ञान में आया है। ट्रायल के दौरान बिजली व्यवस्था बहाल रखी जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन पर बिजली जाने की सूचना दी गई। लाइट आने के बाद डाटा फीड करने का कार्य हुआ। संवाद



मेडिकल टीम मौके पर रही तैनात
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में मेडिकल सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को टीम तैनात कर दी। खेलकूद के दौरान दिक्कत होने पर खिलाड़ियों का स्वास्थय परीक्षण कर दवा दी जा रही है। बता दें कि अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में ‘दौड़ रही छात्राओं की सेहत बिगड़ी, नहीं मिला इलाज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। स्वास्थ्य विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए यहां पर मेडिकल टीम नियुक्त कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें