फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवंबर अंत तक भर जाएंगे हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे

Sat, 21 Oct 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के तहत 49 किमी क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत कर दी है। 89.47 किमी शहरी और ग्रामीण सड़क मार्गों पर पैचवर्क का काम 18 मई से शुरू हुआ था। विभाग तय समय से पहले नवंबर में पैचवर्क का पूरा काम करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

18 मई से बरसात शुरू होने तक विभाग ने 68.4 लाख रुपये में 31 किमी में पैचवर्क का काम पूरा किया है। बरसात के बाद 18 किमी सड़क पर गड्ढे भरने का कार्य पूरा हो चुका है जिसमें 125.78 लाख रुपये खर्च हुए। वर्तमान में 40 किमी मार्ग पर काम और शेष है।
लोनिवि के डाटा रिर्पोटिंग एप में सड़कों की 79 शिकायतें पहुंची थी। विभाग ने 50 लाख रुपये की लागत से इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर लिया है। विभाग ने पैच का काम बिटोमिन से किया। कई जगहों पर रेडिमिक्स बैग से भी सड़कों के गड्ढे भरे गए। रेडिमिक्स 25किलो वजन का रेडीमेड मसाले से भरा बैग होता है जिससे गड्ढे भरने का काम त्वरित गति से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य आधा हो चुका है। दिसंबर तक लक्ष्य पूरा किया जाना था लेकिन नवंबर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें