हल्द्वानी। डाक विभाग ने राखी भेजने वाली बहनों के लिए स्पेशल काउंटर खोला है। डाकघर के बाहर रखे बॉक्स में राखियां एकजुट की जा रही हैं। डाकिए रक्षाबंधन के दिन भी भाइयों तक राखी पहुंचाने जाएंगे।
राखी का त्योहार नजदीक आने पर डाकघर में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है जिसे देखते हुए स्पेशल काउंटर लगाए गए हैं। अभी तक डाक विभाग की ओर से बहनों की पांच हजार राखियां भाइयों तक भेजी जा चुकी हैं। पोस्टमास्टर गौरव जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बहनों की राखियां पहुंचाने के लिए उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग के कर्मचारी ड्यूटी करते नजर आएंगे।