हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर में प्रवेश की तिथि 04 सितंबर तक बढ़ा दी है, वहीं एमबीपीजी महाविद्यालय में प्रवेश जारी हैं। एमबीपीजी के प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गड़िया ने बताया कि कुलसचिव द्वारा 29 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण चार सितंबर तक होंगे। सुधार 5-6 सितंबर को और महाविद्यालय स्तर पर जांच 10 सितंबर तक होगी।
प्रवेश सहायक श्याम मेवाड़ी ने बताया कि 29 अगस्त को महाविद्यालय में कुल 43 प्रवेश हुए। इनमें कला स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 32, वाणिज्य स्नातक में 01, विज्ञान स्नातक गणित वर्ग में 04 और जीव विज्ञान वर्ग में 06 प्रवेश शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रवेश सुनिश्चित करें।