फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्यार्थियों के बीच डाक टिकटों में रुचि बढ़ाने और डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग ने अनूठी पहल की है। इसके तहत विभाग कक्षा छह से नौ तक के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति देगा। 2025-26 के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत मेधावियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी और डाक टिकट संग्रह परियोजना के परिणामों के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए पिछले वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड या फिर ग्रेड अंक होने जरूरी है। अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया लिखित और फिलैटली (डाक टिकटों का संग्रह और अध्ययन) योजना के तहत की जाएगी। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक तय की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए फोन नंबर 05942235184 और ssponainitalgmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें