नैनीताल। डाक विभाग नैनीताल मंडल की ओर से ग्राहकों की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए चार दिसंबर को मासिक डाक अदालत आयोजित की जाएगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली अदालत में रजिस्ट्री, पार्सल, वीपी मनीऑर्डर और बचत बैंक से संबंधित शिकायतें सुनीं जाएंगी। इसके लिए उपभोक्ता तीन दिसंबर तक अपनी शिकायतें प्रवर अधीक्षक डाकघर, नैनीताल मंडल के कार्यालय में भेज सकते हैं। उपभोक्ता नैनीताल और हल्द्वानी प्रधान डाकघर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे।