फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चाइल्ड पॉर्नोग्राफी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

Tue, 06 Jun 2023 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक युवक को नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ गया। केंद्र सरकार की नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने पोस्ट को संज्ञान में लिया। मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से जानकारी मिली कि इंस्टाग्राम पर बीती 21 मई को 35 सेकेंड का एक अश्लील वीडियो डाला गया। कुछ समय में केंद्र के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की निगरानी तक यह मामला पहुंच गया। जांच में पता चला कि वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा है और पोस्ट हल्द्वानी से डाली गई है। इसकी जानकारी देहरादून के एसएसपी एसटीएफ को दी गई। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की जांच में पता चला कि यह वीडियो कैनाल रोड मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी दर्शित परिहार (20) ने डाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें