फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन और थर्माकोल की धरपकड़ को ताबड़तोड़ छापे

Sun, 26 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
पॉलिथीन और थर्माकोल की धरपकड़ को ताबड़तोड़ छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद गठित नगर निगम की टीम ने शनिवार को पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की। टीम का नेतृत्व डीएम दीपक रावत ने किया। चूंकि शनिवार साप्ताहिक बंदी के चलते अधिकतर दुकानें और गोदाम बंद थे।
विज्ञापन


ऐसे में छापे की सूचना मिलते ही पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल के थोक कारोबारियों में खलबली मची रही। डीएम ने पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल के थोक विक्रेताओं के दुकानों और गोदामों के ताले तुड़वाकर चेकिंग की।

दुकानों और गोदामों से ट्रकों के हिसाब से प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल का जखीरा बरामद हुआ, इन दुकानों और गोदामों को सील करवा दिया गया है। पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल की धरपकड़ के लिए प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल सेहत और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद नुकसानदेह है। हाईकोर्ट ने भी इनकी बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम हल्द्वानी ने पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल की धरपकड़ के लिए सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम गठित की है।

शनिवार को टीम ने डीएम दीपक रावत की अगुवाई में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापामारी के लिए प्रशासन की टीमें भी बनाई गईं। टीमों ने एक साथ बनभूलपुरा और थोक मंडी क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की।

डीएम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के गली नंबर एक में आसिफ  के गोदाम पर छापा मारा तो वहां करीब 10 बोरे पॉलिथीन बरामद हुई। लाइन नंबर एक में ही काजी के गोदाम से करीब 25 पेटी प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल बरामद हुआ।

छापे में आसिफ के गोदाम में गैस रिफिलिंग उपकरण भी पकड़े गए। टीम के मुताबिक आसिफ के गोदाम में गैस की अवैध रिफिलिंग भी होती थी। गोदाम से गैस से भरा सिलेंडर और उपकरण जब्त कर आसिफ और काजी के गोदाम को सीज कर दिया।

डीएम के नेतृत्व में टीम थोक सब्जी मंडी पहुंची। वहां चौहान इंटरप्राइजेज, श्रीजी रोप स्टोर, योगेश एवं कंपनी के गोदामों में गई। गोदामों में ताले लटके थे। डीएम ने गोदामों के ताला तुड़वाकर उनकी तलाशी ली, जहां ट्रकों के हिसाब से पालीथिन और थर्माकॉल डिस्पोजल बरामद हुए।

इसके बाद टीम ने मंडी गेट स्थित डीके इंटरप्राइजेज की दुकान और गोदाम का भी ताला तुड़वाया गया। तलाशी में करीब 10 गाड़ी पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल बरामद हुआ। डीके इंटरप्राइजेज के गोदाम को सीज कर दिया गया।

डीएम ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। छापामारी कार्रवाई में एसडीएम एपी बाजपेयी, उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक आयुक्त दिलीप कपूर, कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान और पुलिस बल मौजूद था।

पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल का प्रयोग रोकने के लिए आम जनता का सहयोग जरूरी है। लोग बाजार को निकलते वक्त खरीदारी के लिए जूट या फिर कपडे़ का थैला साथ लेकर जाएं। किसी भी दुकान और गोदाम में पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल की जानकारी मिलती है तो सीधे पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करें। - दीपक रावत, डीएम।
इन गोदाम में छापामारी और सीज की कार्रवाई
बनभूलपुरा गली नंबर एक में आसिफ  के गोदाम से करीब 10 बोरे पॉलिथीन बरामद।  

बनभूलपुरा गली नंबर एक में काजी के गोदाम से करीब 25 पेटी प्लास्टिक, पॉलिथीन, थर्माकोल बरामद।  >> थोक मंडी में चौहान इंटरप्राइजेज, श्रीजी रोप स्टोर, योगेश एवं कंपनी के गोदामों में क्विंटलों के हिसाब से पॉलिथीन, थर्माकोल बरामद।
विज्ञापन


मंडी गेट स्थित डीके इंटरप्राइजेज की दुकान और गोदाम से ट्रकों के हिसाब से पॉलिथीन, थर्माकोल बरामद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें