फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबिंग में खुली तस्करों-वन कर्मियों की मिलीभगत की पोल

विज्ञापन
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में सागौन का ठूंठ। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। टांडा रेंज में शीशम के दो पेड़ कटने के बाद शुरू हुई कांबिंग में लकड़ी तस्करों और वन कर्मियों की मिलीभगत सामने आने लगी है। जंगल में शीशम के अलावा कई पेड़ कटे मिले हैं। यह जांच भी चल रही है कि किन पेड़ों पर जुर्म काटा गया है। हालांकि टीम ने अभी अधिकारियों को रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि कितने पेड़ कटे हैं।
विज्ञापन

21 जुलाई को टांडा रेंज में लालकुआं दक्षिणी बीट में शीशम के दो पेड़ों को तस्करों ने काट दिया था। पेड़ ले जाते समय वन विभाग ने पिकप वाहन को पकड़ लिया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए थे। डीएफओ आरके सिंह ने लापरवाही बरतने पर वन आरक्षी पंकज बिष्ट को अपने कार्यालय से अटैच कर दिया था। डीएफओ ने टांडा रेंज में और भी पेड़ कटे होेने की सूचना पर 3600 हेक्टेयर जंगल की कांबिंग के आदेश दिए थे।
बताया जा रहा है कि टांडा रेंज के जंगल में शीशम के अलावा सागौन के पेड़ों के ठूंठ भी मिले हैं। हालांकि जंगल में कितने पेड़ कटे हैं यह साफ नहीं हो सका है। अभी तक जांच टीम ने कांबिंग और पेड़ कटने की रिपोर्ट डीएफओ को नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि रेंज से कितने पेड़ कटे और कितने पेड़ों का जुर्म काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें