फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Aug 2026 02:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के कथित अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को शंकर कोरंगा के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकालकर डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
खड़गे की रैली से पूर्व कांग्रेसियों द्वारा एसएसपी कार्यालय में किए गए हंगामें के खिलाफ एसपी सिटी मनोज कत्याल को ज्ञापन सौंपते दायित्वधारी शंकर कोरंगा व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में सोमवार को दायित्वधारी शंकर कोरंगा के नेतृत्व में लोग जुलूस की शक्ल में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी मनोज कत्याल को सौंपा।

आठ अगस्त को शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के वाहन रोकने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में हंगामा किया था। आरोप था कि कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अफसरों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। दो दिन बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सुबह लोग दायित्वधारी कोरंगा के नेतृत्व में बेस अस्पताल के पास स्थित चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रैली के दौरान आपत्तिजनक और उत्तेजक नारे लगाने वालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहां भाजपा नेता विक्रम अधिकारी, व्यापारी नेता मनीष वर्मा, प्रमोद भट्ट, हृदयेश कुमार, मोहित जोशी, पिंटू आर्या, रंजन गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें