फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर प्रांतों में पर्याप्त फोर्स के साथ छापा मारने जाएगी पुलिस

विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते आईजी अजय रौतेला। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईजी रेंज अजय रौतेला ने कहा कि गैर प्रांतों में पुलिस छापा मारने से पहले आरोपियों की जानकारी जुटाएगी। रेंज की पुलिस किसी भी प्रकार पर्याप्त फोर्स के साथ आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारेगी। इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षकों को बताया गया है, ताकि पुलिस के साथ कोई अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में कानपुर की घटना का जिक्र होने पर कुमाऊं रेंज के आईजी ने कहा कि पुलिस के पास अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। यदि गैर प्रांतों में जाते हैं तो संबंधित थाने को जानकारी देनी होगी। स्थानीय मामले में सीओ से विचार विमर्श कर पुलिस टीम पर्याप्त फोर्स के साथ छापा मारने जाएगी।
आरोपी को पेशी के लिए लाने और लापरवाही के मामले की समीक्षा की जाएगी। इधर, आरोपियों के भागने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहा कि पुलिस की लापरवाही को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेपाल और चीन से सटे बार्डर पर पुलिस सतर्क है। सेंट्रल एजेंसियों से एलआईयू का तालमेल अच्छा है। जिले के पुरानी अनसुलझी गोरापड़ाव हत्याकांड सहित अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम से जुड़े मामले खुद की लापरवाही से ज्यादा होते हैं। इन मामले में पुलिस साइबर थाना, देहरादून से संपर्क कर उनको हल कराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें