भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में नए साल में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में कैंची धाम पहुंचने की उम्मीद है। इस लिहाज से यहां पुलिस फोर्स बढ़ाई गई है। मंदिर समिति की ओर से भी कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने की अपील की है। वहीं घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की उम्मीद को देखते पुलिस तैनात रहेगी।