फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन होंगे ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शहर में वर्तमान में 1650 वाहनों पर परिवहन विभाग के 7.2 करोड़ रुपये बकाया हैं। यह वाणिज्यिक वाहन हैं जिनस विभाग को कर मिलता है, इनकी सूची तैयार है लेकिन वसूली नहीं हो सकी है। विभाग एक बार फिर मोटे बकाएदारों पर कार्रवाई के लिए निर्णय ले चुका है। परिवहन विभाग 1650 बकाएदारों को तीन बार नोटिस जारी कर चुका है। नोटिस के बाद भी यह रकम जमा नहीं हो सकी है। बकाएदारों पर नोटिस का असर नहीं नजर आया। बकाया नहीं चुकाने के बाद भी वाहनों का संचालन सड़कों पर हो रहा है। रामनगर के एआरटीओ सुरेंद्र कपकोटी ने बताया कि ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट सूची में शामिल करने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। विभाग का प्रवर्तन दल अभियान चलाकर ब्लैकलिस्ट वाहनों को जब्त कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें