फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाशिवरात्रि पर्व पर छोटा कैलाश में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार को एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने को कहा। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़े कराने के निर्देश दिए। बताया कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन निरीक्षक, 18 उप-निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक, 61 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल और दो प्लाटून पीएसी, दो टीम एसडीआरएफ, दो टीम फायर ब्रिगेड सीपीयू के साथ क्रेन की भी तैनात रहेगी। एसपी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करते हुए यातायात व्यवस्था में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रविकांत सेमवाल, गौरव किरार, कोतवाल राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें