फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से रूबरू हुए थानाध्यक्ष सुशील कुमार

विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ।
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल बैठक के दौरान रूबरू होने का मौका मिला है। वह प्रदेश के एकमात्र उपनिरीक्षक जिन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला है। थानाध्यक्ष ने देहरादून में डीजीपी के समक्ष थाने के विभागीय कार्यों में जानकारी दी।
विज्ञापन

चार दिसंबर को देश के प्रत्येक राज्यों के डीजीपी से प्रधानमंत्री रूबरू हुए थे। इस बैठक में प्रजेंटेशन के लिए प्रदेश के एकमात्र थानाध्यक्ष सुशील कुमार को चुना गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तीन राज्यों के आए थानाध्यक्षों के विचार को भी सुना। प्रधानमंत्री जानना चाहते थे कि थानाध्यक्ष अपने थाने में क्या कुछ नया कर रहे हैं। थानों की कार्यप्रणाली में कितना अंतर आया है।
उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने डीजीपी अशोक कुमार की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक के दौरान जानकारी दी। देश के अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों ने थानाध्यक्ष की बातों को सुना। देहरादून से रविवार को लौटने पर उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस बारे में एसपी सिटी ने बताया कि थानाध्यक्ष सुशील कुमार बैठक से भाग लेकर लौटे हैं। अन्य थानाध्यक्षों को भी विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से करना चाहिए। अन्य निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के लिए यह एक प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें