फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस ने झील में कूदने निकले व्यक्ति को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कभी-कभी कुछ मिनटों की बातचीत किसी की जिंदगी बदल देती है। मल्लीताल पुलिस की नियमित रात्रि गश्त ने अंदर से टूटे इंसान को न सिर्फ़ जान देने से बचा लिया बल्कि अंधेरे में घिरी उसकी ज़िंदगी को एक नया सवेरा भी दे दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात 11 बजे मल्लीताल पुलिस गश्त पर थी। उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को रोका। पूछताछ में बाजपुर निवासी युवक ने बताया कि वह नैनीझील में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से आया था। युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। युवक ने बताया कि भाई की ओर से मेरे बेटे पर चोरी का आरोप लगाने के बाद उसने अपने बेटे को डांटने के साथ पीट दिया था। इससे आहत होकर वह बिना कुछ सोचे-समझे बाइक लेकर निकल पड़ा। पुलिसकर्मियों ने धैर्यपूर्वक उसकी बात सुनी और उसे समझाया। उन्होंने युवक की पत्नी से संपर्क किया और उसके साले को नैनीताल बुलाया। काउंसलिंग के बाद युवक ने परिवार के साथ घर लौटने का फैसला किया। एसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि युवक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें