फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा किए नाबालिगों को पुलिस ने काउंसलिंग के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में नाबालिग किशोरी और किशोर को परिवार ने ही नशे की हालत में पकड़ लिया। मामला तल्लीताल थाने तक पहुंचा, जहां काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार तल्लीताल निवासी एक परिवार के तीन सदस्य बीते दिनों शहर से बाहर गए हुए थे। लेकिन उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। तभी सुबह तड़के किशोरी के माता-पिता घर वापस आ गए। घर में किशोरी संग किशोर को कमरे में देख माता-पिता हैरान रह गए। सूचना के बाद तल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद किशोर और किशोरी को उनके अभिभावकों के साथ थाने ले जाया गया। पुलिस एवं निजी संस्था के पदाधिकारियों की काउंसलिंग के बाद दोनों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें