फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी रोकने की पहल: शादी में जाएं तो पुलिस को बताएं, मुखानी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बाद बाद बनाई योजना

Sat, 07 Jun 2025 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी क्षेत्र में पिछले चार माह में चोरी की छह से ज्यादा घटनाएं पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हुईं। सभी में एक बात समान थी कि जिसके यहां चोरी हुई, वह परिवार शादी में गया था। इसके बाद अब मुखानी पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। 
विज्ञापन
Haldwani police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी क्षेत्र में पिछले चार माह में चोरी की छह से ज्यादा घटनाएं पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हुईं। सभी में एक बात समान थी कि जिसके यहां चोरी हुई, वह परिवार शादी में गया था। इसके बाद अब मुखानी पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। पर्चे भी दे रही है। इसमें लिखा है - शादी में जाइए तो पुलिस को बताइए। बताने पर संबंधित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाएगी।

जनवरी से मई तक छह से ज्यादा जगहों पर चोरी की घटनाएं हुईं। मार्च के बाद चोरी बढ़ी। इनमें से कुछ ही का पर्दाफाश हुआ। 15 मार्च को फौजी मनोज पाठक के यहां से लाखों के जेवर चोरी होने का पर्दाफाश अब तक नहीं हो पाया है। जो घटनाएं हुईं, उनमें एक ही बात समान थी कि गृहस्वामी किसी न किसी शादी समारोह में गए थे। एक और बात समान थी कि जेवर ही चोरी हुए।

ऐसे में पुलिस लोगों को चोरियाें से बचने के गुर बता रही है। कहा जा रहा है कि यदि उन्हें बाहर जाना है तो वह थाने भी बताएं। ताकि उनके क्षेत्र में गश्त बढ़ा दे। वहां के सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी पुलिस दर्ज करेगी। थाना प्रभारी मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पम्पलेट के जरिये और थाने आने वालों को भी सतर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें