फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: फाटो पर्यटन जोन को साल भर खोलने की तैयारी, पिछले साल मानसून में बंद कर दिया गया था

Sat, 07 Jun 2025 12:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

फाटो जोन को भी साल भर खोलने के लिए वनाधिकारियों ने तैयारी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं वनाधिकारियों की अंतिम बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
फाटो जोन में नहाता बाघ का शावक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला और झिरना जोन की तर्ज पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन को भी साल भर खोलने के लिए वनाधिकारियों ने तैयारी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं वनाधिकारियों की अंतिम बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2020 में फाटो जोन की शुरूआत की गई थी। बताया कि जोन में लगातार हो रहे वन्यजीवों के दीदार से पर्यटकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। विगत वर्ष बरसात के सीजन में पानी अधिक आने से जोन को मानसून सीजन के लिए बंद कर दिया था। इस बार जोन को साल भर खोलने की तैयारी की जा रही है।

एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि जोन को ढेला और झिरना की तर्ज पर साल भर खोला जाएगा। बरसात सीजन में बारिश अधिक होने पर जोन को बंद किया जाएगा। वहीं मानसून सीजन में मौसम साफ होने पर जोन में पर्यटन गतिविधियों को चलाया जाएगा।

फाटो जोन को साल भर खोलने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। इसके बाद ही जोन को साल भर खोला जाएगा। - पीसी आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें