फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस बेचेगी पानी

Mon, 31 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस सोमवार से आरओ का पानी बेचेगी। जरूरतमंद सिक्योरिटी मनी जमा कर पुलिस से पानी खरीद सकते हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने रविवार की शाम आरओ प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि गर्मियों में लोग ठंडा और शुद्ध पानी पीने के लिए परेशान रहते हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से यह आरओ प्लांट लगाया है।

उपनिरीक्षक हेम चंद पंत ने बताया कि एक घंटे में प्लांट से 250 लीटर पानी फिल्टर होगा। जरूरतमंद व्यक्ति 20 लीटर जार के लिए पहले 200 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करेगा।

इसके बाद उसे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। आरओ के पानी का शुल्क निर्धारण अभी नहीं हुआ है। पानी लेने वालों को खुद कोतवाली आना होगा। उद्घाटन के दौरान सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और कोतवाल आरएस मेहता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें